अब छोटी कंपनियां भी शेयर बाजार में होंगी शामिल

नयी दिल्ली : बंबई शेयर बाजार को उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक उसके एसएमई प्लेटफार्म पर कुल 100 कंपनियां सूचीबद्ध हो जाएंगी. एक्सचेंज ने करीब दो साल पहले छोटे उद्यमियों के लिए यह प्लेटफार्म शुरु किया था. फिलहाल बीएसइ के एसएमइ प्लेटफार्म पर कुल 66 कंपनियां सूचीबद्ध हैं जिनका बाजार पूंजीकरण 7,900 करोडरुपयेहै. […]

नयी दिल्ली : बंबई शेयर बाजार को उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक उसके एसएमई प्लेटफार्म पर कुल 100 कंपनियां सूचीबद्ध हो जाएंगी. एक्सचेंज ने करीब दो साल पहले छोटे उद्यमियों के लिए यह प्लेटफार्म शुरु किया था. फिलहाल बीएसइ के एसएमइ प्लेटफार्म पर कुल 66 कंपनियां सूचीबद्ध हैं जिनका बाजार पूंजीकरण 7,900 करोडरुपयेहै.

इन कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) के जरिये 550 करोड रुपये जुटाए हैं. बीएसइ के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने कहा, ‘कुल मिलाकर हमारे इस प्लेटफार्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और दो साल में हम 66 कंपनियों को सूचीबद्ध कर पाए हैं. अगले दो माह में हम 20-25 और कंपनियों को सूचीबद्ध करेंगे और दिसंबर अंत तक इस प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या 100 हो जाएगी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >