इलाहाबाद बैंक ने सरकार से 900 करोड रुपये की पूंजी मांगी

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सरकार से 900 करोड रुपये के और पूंजी निवेश की मांग की है. इलाहाबाद बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राकेश सेठी ने फिक्की और आईबीए द्वारा आयोजित सालाना बैंकिंग कार्यक्रम के मौके पर अलग से कहा, ‘हमने सरकार से 900 करोड रुपये […]

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सरकार से 900 करोड रुपये के और पूंजी निवेश की मांग की है. इलाहाबाद बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राकेश सेठी ने फिक्की और आईबीए द्वारा आयोजित सालाना बैंकिंग कार्यक्रम के मौके पर अलग से कहा, ‘हमने सरकार से 900 करोड रुपये की और पूंजी मांगी है.

आमतौर पर यह निवेश सितंबर के बाद आता है.’ सरकार ने चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी निवेश के लिए सिर्फ 11,200 करोड रुपये की राशि रखी है. सेठी ने बताया कि बैंक के निदेशक मंडल ने सरकार से 320 करोड रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है. इस बारे में फैसला तभी किया जाएगा जब ऋण की काफी ऊंची मांग होगी. यह पूछे जाने पर कि क्या बैंक अपने ऋण पर ब्याज दर घटाएगा, सेठी ने कहा कि इस बारे में परिसंपत्ति देनदारी समिति द्वारा फैसला लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >