सुजुकी की 150 सीसी ''गिक्सर बाइक'' लॉन्‍च

नयी दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर 150 सीसी की मोटरसाइकिल गिक्सर पेश की है. शोरुम में इसकी कीमत 72,199 रुपये रखी गयी है. कंपनी ने अगले तीन साल में देश की 3 सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है. कंपनी के कार्यकारी वरिष्ठ […]

नयी दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर 150 सीसी की मोटरसाइकिल गिक्सर पेश की है. शोरुम में इसकी कीमत 72,199 रुपये रखी गयी है. कंपनी ने अगले तीन साल में देश की 3 सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है.

कंपनी के कार्यकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, युवाओं के लिए मोटरसाइकिल बनाने के खंड में यह हमारा पहला साल है. स्कूटर के अलावा कंपनी की यह मोटरसाइकिल गिक्सर, बाजार में कंपनी की स्थिति बदल देगी.

उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को पेश करने के शुरुआती छह माह में करीब 50,000 मोटरसाइकिलें बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया है. गुप्ता ने बताया कि देश में एक माह के दौरान 150 सीसी की करीब 70,000 मोटरसाइकिलें बिकती हैं. कंपनी की निगाह इस खंड की 10 फीसद बाजार हिस्सेदारी हासिल करने पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >