स्पाइसजेट 1888 में करायेगी हवाई सफर

नयी दिल्ली : आगामी त्यौहारी मौसम से पहले अधिकाधिक यात्रियों को बटोरने के लिए किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को नयी बिक्री योजना पेश की. इसके तहत सीट बुकिंग 1,888 रुपये (सब कुछ मिला कर) से शुरू होगी. कंपनी के मुताबिक, यात्री नयी योजना के तहत बुकिंग 25 अगस्त से 27 अगस्त के बीच […]

नयी दिल्ली : आगामी त्यौहारी मौसम से पहले अधिकाधिक यात्रियों को बटोरने के लिए किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को नयी बिक्री योजना पेश की. इसके तहत सीट बुकिंग 1,888 रुपये (सब कुछ मिला कर) से शुरू होगी.

कंपनी के मुताबिक, यात्री नयी योजना के तहत बुकिंग 25 अगस्त से 27 अगस्त के बीच कर सकते हैं. यह बुकिंग 25 सितंबर और 15 जनवरी, 2015 के बीच घरेलू मार्गो की उड़ानों के लिए होगी. कंपनी ने कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये भुगतान करनेवालों को सुविधा शुल्क भी माफ कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >