इंदौर-वाराणसी के बीच चलेगी IRCTC की तीसरी प्राइवेट ट्रेन, हमसफर एक्सप्रेस की तरह होगा लुक

नयी दिल्ली : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को कहा कि आईआरसीटीसी की तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर और वाराणसी के बीच चलासी जायेगी. उन्होंने बताया कि रात में सफर तय करने वाली इस रेलगाड़ी के डिब्बे हमसफर एक्सप्रेस की तरह होंगे. पिछले कुछ महीनों में ‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ […]

नयी दिल्ली : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को कहा कि आईआरसीटीसी की तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर और वाराणसी के बीच चलासी जायेगी. उन्होंने बताया कि रात में सफर तय करने वाली इस रेलगाड़ी के डिब्बे हमसफर एक्सप्रेस की तरह होंगे. पिछले कुछ महीनों में ‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ (आईआरसीटीसी) ने दो मार्गों पर निजी रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया है. ये मार्ग दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई हैं.

यादव ने कहा कि तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर-वाराणसी मार्ग पर चलेगी. अधिकारियों ने बताया कि यह रेलगाड़ी एक सप्ताह में तीन दिन चलेगी. दो दिन लखनऊ होते हुए और एक दिन इलाहाबाद होते हुए चलेगी. आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस तरह की यह पहली रेलगाड़ी होगी, जिसमें चेयर कार नहीं होगी, बल्कि स्लीपर कोच होंगे. इस रेलगाड़ी के 20 फरवरी के आसपास शुरू होने की संभावना है.

यादव ने कहा कि इस तरह की भी योजना है कि 150 रेलगाड़ियों का संचालन निजी कंपनियों द्वारा किया जाये. इसके तौर तरीकों पर काम किया जा रहा है और तब तक इनका संचालन आईआरसीटीसी करता रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >