ED ने चंदा कोचर समेत कई की 78 करोड़ रुपये की संपत्तियां की कुर्क

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चंदा कोचर तथा अन्य के खिलाफ धन के हेर-फेर मामले में जारी जांच में 78 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की है. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग रोधी अधिनियम के तहत जिन संपत्तियों […]

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चंदा कोचर तथा अन्य के खिलाफ धन के हेर-फेर मामले में जारी जांच में 78 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की है. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग रोधी अधिनियम के तहत जिन संपत्तियों को कुर्क करने का अस्थाई आदेश जारी किया गया, उनमें कोचर का मुंबई आवास तथा उनसे जुड़ी एक कंपनी की संपत्तियां शामिल हैं. कुर्क की गयी संपत्तियों का सम्मिलित मूल्य 78 करोड़ रुपये है.

ईडी ईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिये गये ऋण मामले में हुई कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर तथा अन्य के खिलाफ जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >