भारत बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को कैबिनेट ने दी मंजूरी

नयी दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा है कि मंत्रिमंडल ने भारत बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड पेश करने की मंजूरी दे दी है. भारत बांड ईटीएफ पहला कॉरपोरेट बांड ईटीएफ होगा. भारत बांड ईटीएफ से सरकारी कंपनियों, अन्य सरकारी संगठनों को अतिरिक्त धन मिलेगा.इस ईटीएफ फंड में म्यूचुअल फंड की तरह निवेश किया […]

नयी दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा है कि मंत्रिमंडल ने भारत बांड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड पेश करने की मंजूरी दे दी है.

भारत बांड ईटीएफ पहला कॉरपोरेट बांड ईटीएफ होगा. भारत बांड ईटीएफ से सरकारी कंपनियों, अन्य सरकारी संगठनों को अतिरिक्त धन मिलेगा.इस ईटीएफ फंड में म्यूचुअल फंड की तरह निवेश किया जा सकेगा. लेकिन इसमें से जमा पैसे को केवल दो बार अप्रैल 2023 और अप्रैल 2030 में निकाल सकेंगे. इस बॉन्ड से मिले कूपन को दोबारा से निवेश किया जा सकेगा. इसमें से पांच फीसदी सरकारी सिक्यूरी के लिए आरक्षित होगा. सरकार ने इस बॉन्ड के लिए एएए की रेटिंग रखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >