कम हो सकती है घरों की कीमतें, इतंजार कीजिए सरकार के इस प्रस्ताव के लागू होने का

नयी दिल्लीः सरकार के एक प्रस्ताव लागू होने से घरों के दाम कम हो सकते हैं. सरकार के प्रस्ताव के अनुसार रेवेन्यू डिपार्टमेंट बिल्डरों को तैयार घरों के स्टॉक (नहीं बिक हुए) पर टैक्स उगाही की योजना बना रहा है. अगर सरकार की यह योजना लागू हो गयी तो बिल्डरों पर स्टॉक घटाने का दबाव […]

नयी दिल्लीः सरकार के एक प्रस्ताव लागू होने से घरों के दाम कम हो सकते हैं. सरकार के प्रस्ताव के अनुसार रेवेन्यू डिपार्टमेंट बिल्डरों को तैयार घरों के स्टॉक (नहीं बिक हुए) पर टैक्स उगाही की योजना बना रहा है. अगर सरकार की यह योजना लागू हो गयी तो बिल्डरों पर स्टॉक घटाने का दबाव आएगा और जल्दी से जल्दी घर बचेने के चक्कर में घरों की कीमत होने की संभावना बन रही है.

कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा बिल्डरों से उन मकानों पर भी हाउस प्रॉपर्टी से इनकम के तौर पर टैक्स लिया जाएगा, जो भले ही बिके नहीं हैं और रेंट पर भी नहीं चढ़ाए गए हैं. फाइनैंस मिनिस्ट्री ने पिछले हफ्ते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कहा कि यह ज्यादा टैक्स वसूलने का एक जरिया हो सकता है. एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि मंत्रालय इस तरह के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है. इस खबर से उन्हें राहत मिली है जो नया घर लेना चाह��े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >