SBI ने जमा दरों की भारी कटौती, MCLR में लगातार सातवीं बार की गयी थोड़ी सी कमी

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 नऊहाइह तक कटौती करने की शुक्रवार को घोषणा की. इसके साथ ही, बैंक ने जमा रकम की ब्याज दरों में 0.15-0.75 तक की भारी कटौती की है. […]

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 नऊहाइह तक कटौती करने की शुक्रवार को घोषणा की. इसके साथ ही, बैंक ने जमा रकम की ब्याज दरों में 0.15-0.75 तक की भारी कटौती की है. नयी दरें 10 नवंबर से लागू होंगी. बैंक ने चालू वित्त वर्ष में लगातार सातवीं बार कर्ज पर ब्याज दर में कटौती है.

स्टेट बैंक ने बयान में कहा कि इस कटौती के साथ एक साल के ऋण का एमसीएलआर कम होकर 8 फीसदी पर आ जायेगा. बैंक ने सावधि जमा पर भी अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है. उसने 1 साल से 2 साल तक की अवधि वाले खुदरा सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है. वहीं, सभी परिपक्वता अवधि की थोक सावधि जमा के लिए ब्याज दरों में 0.30 से 0.75 फीसदी तक की कटौती की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >