जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने अंतरिम वित्तीय राहत के रूप में मांगा एक माह का वेतन

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज के कई कर्मचारी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एकत्रित हुए और शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता के तहत कंपनी मामले के समाधान तक उन्हें अंतरिम वित्तीय मदद दिये जाने का आग्रह किया. पूर्ण सेवा प्रदाता एयरलाइन ने परिचालन के लिए धन उपलब्ध नहीं होने के कारण इस साल 17 अप्रैल […]

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज के कई कर्मचारी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एकत्रित हुए और शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता के तहत कंपनी मामले के समाधान तक उन्हें अंतरिम वित्तीय मदद दिये जाने का आग्रह किया. पूर्ण सेवा प्रदाता एयरलाइन ने परिचालन के लिए धन उपलब्ध नहीं होने के कारण इस साल 17 अप्रैल को उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया था.

कर्मचारियों के एक समूह ने कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) से अंतरिम वित्तीय मदद के रूप में एक माह का वेतन देने का आग्रह किया है. कर्मचारियों के समूह में शामिल ए के मोहंती बताते हैं कि इस समूह में पायलट, इंजीनियर और चालक दल के सदस्य सहित करीब 9,000 कर्मचारी शामिल हैं.

मोहंती ने कहा कि कर्मचारियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए जेट एयरवेज के वर्तमान कर्मचारियों के लिए एक माह का वेतन जारी किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि समाधान प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए और परिचालन जल्द-से-जल्द फिर से शुरू होना चाहिए.

मोहंती के कहा कि जेट एयरवेज का परिसमापन नहीं किया जाना चाहिए. जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए अधिकतर कर्मचारी एयरलाइन की वर्दी पहने थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >