कर्ज चुकाने के लिए मुंबई ऑफिस को लॉन्ग टर्म लीज पर देगी रिलायंस इंफ्रास्टक्चर

नयी दिल्ली : अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने मुंबई के सांताक्रुज पूर्व स्थित कार्यालय की इमारत को लंबी अवधि के पट्टे पर निकालने की योजना बना रही है. इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जायेगा. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार […]

नयी दिल्ली : अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने मुंबई के सांताक्रुज पूर्व स्थित कार्यालय की इमारत को लंबी अवधि के पट्टे पर निकालने की योजना बना रही है. इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जायेगा. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने सांताक्रुज ईस्ट और मुंबई स्थित रिलायंस सेंटर आफिस को बेचने की योजना बनायी है.

इसे भी देखें : रिलायंस इंफ्रा को एनएचएआई से मिला अनुचित लाभ : कैग

नियामकीय सूचना में कहा गया है कि कंपनी इस कार्यालय भवन को लंबी अवधि के लिए पट्टे पर देने की योजना बना रही है. इससे मिलने वाली पूरी राशि का इस्तेमाल केवल कर्ज चुकाने के लिए किया जायेगा. कंपनी ने 2020 तक कर्ज मुक्त कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है. सूचना में कहा गया है कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का इस भवन पर मालिकाना हक बना रहेगा. इसे लंबी अवधि के लिए पट्टे पर दिया जायेगा.

सूचना में कहा गया है कि इस भवन में काम करने वाले स्टाफ को समूह की मुंबई स्थित विभिन्न कार्यालयों में भेज दिया जायेगा. कंपनी का यह कार्यालय ‘रिलायंस सेंटर 15,514 वर्गमीटर के प्लाट में हैं और इसमें 6.95 लाख वर्ग फुट स्थान उपलब्ध है. छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से यह स्थान केवल 15 मिनट की दूरी पर है, जबकि बांद्रा-कुर्ला-कॉम्प्लैक्स व्यावसायिक केन्द्र से यहां 20 मिनट में पहुंचा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >