अमेरिका के खिलाफ रेयर अर्थ एलीमेंट्स को हथियार बना सकता है चीन, जानिये कहां होता है इस्तेमाल...?

बीजिंग/वाशिंगटन : चीन ने अमेरिका के साथ जारी ट्रेड वार में रेयर अर्थ धातुओं को नया हथियार बनाने के संकेत दिये हैं. चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, स्मार्टफोन से लेकर सैन्य हार्डवेयर तक बनाने में बेहद अहम इन धातुओं की अमेरिका को की जाने वाली आपूर्ति को रोका जा सकता है. इस बीच, चीन […]

बीजिंग/वाशिंगटन : चीन ने अमेरिका के साथ जारी ट्रेड वार में रेयर अर्थ धातुओं को नया हथियार बनाने के संकेत दिये हैं. चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, स्मार्टफोन से लेकर सैन्य हार्डवेयर तक बनाने में बेहद अहम इन धातुओं की अमेरिका को की जाने वाली आपूर्ति को रोका जा सकता है. इस बीच, चीन की स्मार्टफोन कंपनी हुआवेई ने अमेरिका की अदालत में कहा है कि उसके उपकरणों की खरीद पर लगे प्रतिबंध हटाये जाने चाहिए. कंपनी ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मार्च में याचिका दायर की थी.

इसे भी देखें : Trade War की वजह से 2003 के बाद फर्स्ट टाइम घटी अमेरिका जाने वाले चाइनीज टूरिस्टों की संख्या

चीन के सरकारी मीडिया ने वहां के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से कहा कि आपने पूछा है कि क्या अमेरिका के अवांछित आक्रामक कदमों के खिलाफ रेयर अर्थ धातु चीन का अगला हथियार हो सकते हैं? मैं आपको यही बता सकता हूं कि यदि कोई देश हमारे रेयर अर्थ निर्यात से बने उत्पादों का इस्तेमाल कर चीन के विकास को रोकता है, तो गांझोऊ और पूरे चीन के लोग इससे निश्चित तौर पर खुश नहीं होंगे.

अधिकारी ने कहा कि रेयर अर्थ संसाधन पहले चीन की जरूरतों को पूरा करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि चीन दुनिया भर के देशों की वैधानिक जरूरतों की पूर्ति के लिए भी तैयार है. चीन रेयर अर्थ धातुओं के कुल वैश्विक उत्पादन में 95 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखता है. अमेरिका के कुल रेयर अर्थ आयात में चीन का 80 फीसदी से अधिक योगदान है. इन धातुओं का इस्तेमाल स्मार्टफोन और टेलीविजन से लेकर कैमरा और लाइट बल्ब बनाने में होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >