Adidas India के महाप्रबंधक बनाये गये नीलेंद्र सिंह

नयी दिल्ली : प्रमुख स्पोर्ट्सवियर कंपनी एडिडास इंडिया ने नीलेंद्र सिंह को अपना महाप्रबंधक नियुक्त किया है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि नीलेंद्र सिंह डेव थॉमस का स्थान लेंगे. इसे भी देखें : भारतीय मूल के अजय बंगा बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ CEO बयान के मुताबिक, […]

नयी दिल्ली : प्रमुख स्पोर्ट्सवियर कंपनी एडिडास इंडिया ने नीलेंद्र सिंह को अपना महाप्रबंधक नियुक्त किया है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि नीलेंद्र सिंह डेव थॉमस का स्थान लेंगे.

इसे भी देखें : भारतीय मूल के अजय बंगा बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ CEO

बयान के मुताबिक, नीलेंद्र 20 मई, 2019 को प्रभावी रूप से कार्यभार संभालेंगे तथा उभरते बाजार विभाग के प्रबंध निदेशक थॉमस को रिपोर्ट करेंगे. सिंह एडिडास के साथ 14 साल से अधिक समय से जुड़े हुए हैं.

थॉमस को एक अप्रैल से एडिडास के उभरते बाजार खंड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गयी है. वह वैश्विक बिक्री के लिए जिम्मेदार बोर्ड के सदस्य रोलांड ऑशेल को रिपोर्ट करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >