भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की पेंटिग्स की नीलामी से आयकर विभाग को मिले 55 करोड़

मुंबई : आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिग्स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रुपये हासिल किये. विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिग्स को नीलामी लगवायी. मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रुपये बकाया है. विभाग ने नीलामी के लिए निजी नीलामी कंपनी की मदद ली. इस […]

मुंबई : आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिग्स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रुपये हासिल किये.

विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिग्स को नीलामी लगवायी. मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रुपये बकाया है.

विभाग ने नीलामी के लिए निजी नीलामी कंपनी की मदद ली. इस काम के लिए कंपनी को कमीशन देने के बाद विभाग के खाते में 54.84 करोड़ रुपये आयेंगे.

इन पेंटिग्स में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा, वीएस गायतोंडे, एफएन सूजा, जगन चौधरी और अकबर पद्मसी की कलाकृतियां शामिल हैं.

आपको बता दें कि मोदी इस समय लंदन की जेल में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >