सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

नयी दिल्ली : घरेलू रसोई गैस का सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपये और गैर-सब्सिडी वाला 42.50 रुपये महंगा हो गया है. सिलेंडरों की कीमत में यह वृद्धि लगातार तीन महीने की कटौती के बाद की गयी है. इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन ने एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी का कहना है कि ईंधन […]

नयी दिल्ली : घरेलू रसोई गैस का सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपये और गैर-सब्सिडी वाला 42.50 रुपये महंगा हो गया है.

सिलेंडरों की कीमत में यह वृद्धि लगातार तीन महीने की कटौती के बाद की गयी है. इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन ने एक बयान में यह जानकारी दी.

कंपनी का कहना है कि ईंधन के बढ़े हुए बाजार मूल्य पर कर प्रभाव के चलते यह बढ़ोत्तरी आवश्यक हो गयी थी. इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में एक मार्च से 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 495.61 रुपये होगी जो अभी 493.53 रुपये है.

वहीं गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 701.50 रुपये का होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >