कच्चे तेल, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली उत्पादन में जनवरी में सुस्त पड़ी बुनियादी क्षेत्र की वृद्धि में रफ्तार

नयी दिल्ली : कच्चे तेल, रिफाइनरी उत्पादों और बिजली के उत्पादन में नरमी से आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल जनवरी में धीमी पड़कर 1.8 फीसदी रह गयी. कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के क्षेत्र में जनवरी, 2018 में 6.2 फीसदी की वृद्धि देखी गयी थी. […]

नयी दिल्ली : कच्चे तेल, रिफाइनरी उत्पादों और बिजली के उत्पादन में नरमी से आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल जनवरी में धीमी पड़कर 1.8 फीसदी रह गयी. कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के क्षेत्र में जनवरी, 2018 में 6.2 फीसदी की वृद्धि देखी गयी थी. कच्चा तेल, रिफाइनरी उत्पादों और बिजली उत्पादन में जनवरी में क्रमशः 4.3 फीसदी, 2.6 फीसदी और 0.4 फीसदी की कमी देखी गयी.

इसे भी देखें : बुनियादी उद्योग क्षेत्र में अगस्त में 3.2 प्रतिशत वृद्धि

इसके साथ ही, कोयला और सीमेंट उद्योग में भी वृद्धि दर कम होकर 1.7 फीसदी और 11 फीसदी पर रही. पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा क्रमशः 3.8 फीसदी और 19.6 फीसदी रहा था. हालांकि, आलोच्य महीने में प्राकृतिक गैस, उर्वरक और इस्पात उत्पादन में क्रमशः 6.2 फीसदी, 10.5 फीसदी और 8.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी.

बुनियादी क्षेत्र में धीमी वृद्धि का प्रभाव औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर भी पड़ेगा, क्योंकि कारखाने से कुल उत्पादन में इन क्षेत्रों की हिस्सेदारी 41 फीसदी होती है. वाणिज्य एव उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल, 2018 और जनवरी, 2019 के दौरान इन आठ क्षेत्रों में साढ़े चार फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 4.1 फीसदी पर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >