Air Asia के हवाई टिकट पर 20% की छूट

मुंबई : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया ने सीमित अवधि के लिए अपने नेटवर्क की सेवाओं के किराये पर 20 प्रतिशत छूट की पेशकश की है. एयर एशिया इंडिया में टाटा समूह की 51 प्रतिशत और मलेशिया की एयर एशिया की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है. एयर एशिया इंडिया ने एक […]

मुंबई : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया ने सीमित अवधि के लिए अपने नेटवर्क की सेवाओं के किराये पर 20 प्रतिशत छूट की पेशकश की है.

एयर एशिया इंडिया में टाटा समूह की 51 प्रतिशत और मलेशिया की एयर एशिया की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है. एयर एशिया इंडिया ने एक बयान में कहा कि सात दिन की यह बिक्री 18 फरवरी से शुरू होगी.

इस दौरान खरीदे गए टिकटों पर 25 फरवरी से 31 जुलाई के बीच यात्रा की जा सकेगी. बयान के मुताबिक, कंपनी वेबसाइट या मोबाइल एेप से की जाने वाली सभी बुकिंग पर यह छूट उपलब्ध होगी.

यात्री सेल के दौरान घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश यात्रा के भी टिकट बुक करा सकते हैं. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भास्करन ने कहा कि इस छूट योजना के साथ यात्री अपनी छुट्टियों के दौरान कम बजट में भी दुनिया में कई स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >