सुस्त कारोबार में रुपया 2 पैसे घटकर 60.14 रुपये प्रति डॉलर

मुंबई: रुपये में दो सत्रों की तेजी पर आज विराम लग गया. स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का रख और आयातकों की डॉलर मांग से रपया आज 2 पैसे घटकर 60.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर मजबूती से रपया प्रभावित हुआ जबकि पूंजी प्रवाह ने रुपये […]

मुंबई: रुपये में दो सत्रों की तेजी पर आज विराम लग गया. स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का रख और आयातकों की डॉलर मांग से रपया आज 2 पैसे घटकर 60.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर मजबूती से रपया प्रभावित हुआ जबकि पूंजी प्रवाह ने रुपये की गिरावट को सीमित कर दिया.अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रपया 60.10 रुपये प्रति डॉलर पर उंचा खुला तथा 60.08 से 60.20 रपये प्रति डॉलर के बेहद सीमित दायरे में उतार चढाव के बाद अंत में दो पैसे अथवा 0.03 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 60.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

रुपये में 25 जून को एक पैसे और 24 जून को 24 पैसे की तेजी आई थी.बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 251.07 अंक अथवा 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने डालर-रपया विनिमय के लिये संदर्भ दर 60.1618 रुपये प्रति डॉलर और यूरो-रुपये के लिये 82.0440 रपये प्रति यूरो निर्धारित किया था.

पौंड, जापानी येन और यूरो के मुकाबले रपये में गिरावट आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >