एयर इंडिया के यात्री को भोजन में मिला कॉकरोच, जानें फिर क्या हुआ

नयी दिल्ली : एयर इंडिया के भोजन में कॉकरोच मिलने की खबर आयी है. जानकारी के अनुसार भोपाल से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक यात्री को भोजन में कॉकरोच मिला जिसके बाद सरकारी एयरलाइन ने इसके लिए माफी मांगी. एयर इंडिया ने कहा है कि उसने इस मामले में आतंरिक रूप […]

नयी दिल्ली : एयर इंडिया के भोजन में कॉकरोच मिलने की खबर आयी है. जानकारी के अनुसार भोपाल से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक यात्री को भोजन में कॉकरोच मिला जिसके बाद सरकारी एयरलाइन ने इसके लिए माफी मांगी.

एयर इंडिया ने कहा है कि उसने इस मामले में आतंरिक रूप से सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.

एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ हम इस घटना के लिए अपने यात्री से माफी मांगते हैं क्योंकि उन्हें भोपाल-मुंबई उड़ान के दौरान परोसे गये भोजन को लेकर खराब अनुभव का सामना करना पड़ा.

गौरतलब है कि भोपाल से मुंबई की यात्रा कर रहे रोहित राज सिंह चौहान नाम के एक यात्री ने शनिवार को ट्वीट किया था कि उन्हें खाने में एयरलाइन ने जो इडली- सांभर परोसा, उसमें कॉकरोच था. उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें कॉकरोच दिख रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >