मोदी सरकार का आधिकारिक ऐलान, एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

नयी दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार एक फरवरी यानी शुक्रवार को आम बजट नहीं बल्कि अंतरिम बजट ही पेश करेगी. पूर्ण बजट पेश करने की खबरों को वित्त मंत्रालय ने बुधवार को खारिज करने का काम किया. इससे पहले, खबरें चर्चा में थी कि एक फरवरी को मोदी सरकार जो बजट पेश करेगी वह […]

नयी दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार एक फरवरी यानी शुक्रवार को आम बजट नहीं बल्कि अंतरिम बजट ही पेश करेगी. पूर्ण बजट पेश करने की खबरों को वित्त मंत्रालय ने बुधवार को खारिज करने का काम किया.

इससे पहले, खबरें चर्चा में थी कि एक फरवरी को मोदी सरकार जो बजट पेश करेगी वह आम बजट 2019-20 होगा. यहां चर्चा कर दें कि आम बजट होने का अर्थ है कि पूरे साल भर के लिए सरकार अपना लेखा-जोखा पेश करेगी.

बुधवार को वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने लिखित बयान दिया जिसमें उन्होंने बताया कि यह बजट अंतरिम बजट 2019-20 कहलाएगा और इसको लेकर कोई संशय की स्थिति नहीं रहनी चाहिए. आज सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि एक फरवरी को वित्त मंत्री पीयूष गोयल अंतरिम बजट पेश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >