बिहार का सुधा दूध अब बांग्लादेश व भूटान में

पटना : बिहार का सुधा दूध अब बांग्लादेश व भूटान के लोग भी पीयेंगे. इन देशों को टेट्रा पैक में सुधा दूध उपलब्ध कराया जायेगा. कॉम्फेड में इसकी तैयारी तेजी से चल रही है. साथ ही सात सौ करोड़ की लागत से कॉम्फेड का दूध व्यवसाय देश के सभी राज्यों में फैलाने की योजना पर […]

पटना : बिहार का सुधा दूध अब बांग्लादेश व भूटान के लोग भी पीयेंगे. इन देशों को टेट्रा पैक में सुधा दूध उपलब्ध कराया जायेगा. कॉम्फेड में इसकी तैयारी तेजी से चल रही है. साथ ही सात सौ करोड़ की लागत से कॉम्फेड का दूध व्यवसाय देश के सभी राज्यों में फैलाने की योजना पर भी काम चल रहा है. दो साल के अंदर इन सब कामों को पूरा कर लिया जायेगा.

यह जानकारी इंडियन डेयरी एसोसिएशन के चेयरमैन सुधीर कुमार सिंह ने सोमवार का यहां बिहार : भारत का दूध स्रोत पर आयोजित सेमिनार में दी. उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक राज्य में दूध संघों की संख्या 10 हो जायेगी. फिलहाल 26 जिलों के लिए राज्य में छह दूध संघ हैं. 10 संघों की स्थापना के साथ ही राज्य के सभी जिले दूध संघ के दायरे में आ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >