सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹2,000 और चांदी में ₹3,000 की गिरावट, जानें अपने शहर का रेट

Gold-Silver Price: 7 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में ₹2,000 की गिरावट आई, जिससे 24 कैरेट गोल्ड ₹1.47 लाख पर आ गया. चांदी भी ₹3,000 टूटकर ₹2.31 लाख प्रति किलो रह गई है.

Gold-Silver Price: 7 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है. 24 कैरेट सोने का भाव 2,000 रुपये गिरकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, चांदी भी 3,000 रुपये सस्ती होकर 2.31 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है.

क्या है गिरावट की वजह?

  • ऑलटाइम हाई से भारी डिस्काउंट: इस साल 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. मौजूदा भाव (₹1.47 लाख) को देखें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से ₹29,000 सस्ता मिल रहा है. चांदी की स्थिति और भी चौंकाने वाली है, जो ₹3.86 लाख के रिकॉर्ड स्तर से ₹1.54 लाख तक गिर चुकी है.
  • ईरान संकट और मुनाफावसूली: विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के हालातों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने अपना मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिकवाली की है, जिससे कीमतों में यह बड़ा ‘क्रैश’ देखने को मिला है.

आपके शहर में सोने का भाव (24 कैरेट – ₹/10 ग्राम)

शहरभाव (अनुमानित)शहरभाव (अनुमानित)
चेन्नई₹1,51,200पटना₹1,49,890
दिल्ली₹1,49,990अहमदाबाद₹1,49,890
लखनऊ₹1,49,990मुंबई₹1,49,840
जयपुर₹1,49,840भोपाल₹1,49,890

खरीदारी करते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

  • BIS हॉलमार्क जरूर देखें: सोना खरीदते समय उस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क जरूर चेक करें. यह एक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) होता है जो सोने की शुद्धता की गारंटी देता है.
  • कीमत क्रॉस-चेक करें: ज्वेलर से भाव तय करने से पहले IBJA की वेबसाइट या ट्रस्ट सोर्स से उस दिन का सटीक रेट जरूर मिला लें. याद रखें कि 24 कैरेट (शुद्ध सोना), 22 कैरेट (गहनों के लिए) और 18 कैरेट के दाम अलग-अलग होते हैं.

Also Read: रुपये में फिर गिरावट, 17 पैसे टूटकर 93.07 के स्तर पर पहुंचा, तेल की कीमतों ने बढ़ाई मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >