कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रुपया

मुंबई : कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी और निर्यातकों की सतत लिवाली से रुपया में मजबूती का रुख देखा जा रहा है. गुरुवार को दिन में कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर से नीचे पहुंच गया. डॉलर के मुकाबले रुपया 74 पैसे मजबूत होकर 69.88 के स्तर पर चल […]

मुंबई : कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी और निर्यातकों की सतत लिवाली से रुपया में मजबूती का रुख देखा जा रहा है. गुरुवार को दिन में कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर से नीचे पहुंच गया. डॉलर के मुकाबले रुपया 74 पैसे मजबूत होकर 69.88 के स्तर पर चल रहा है, जो पिछले तीन महीने का उच्चतम स्तर है. मुद्रा विनिमय बाजार पर सुबह के कारोबार में ही रुपये में दृढ़ता देखी गयी और यह 70.15 के स्तर पर खुला. जल्द ही यह और मजबूत होकर 69.88 के स्तर पर चल रहा है. 70 से नीचे रुपये का स्तर आखिरी बार 27 अगस्त को देखा गया था.

इसे भी पढ़ेंः रुपये की गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजारों में हाहाकार

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित स्तर पर रखने की संभावना जताये जाने के बाद अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर पड़ा, जिससे रुपये को समर्थन मिला है.

कारोबारियों के अनुसार, विदेशी निवेशकों के भारी निवेश और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें नरम पड़ने से भी रुपया को बल मिला है. बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कुल 961.26 करोड़ रुपये की शेयर खरीद की. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 0.14 फीसदी घटकर 58.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >