फोर्टिस हेल्थकेयर के सीईओ भवदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, उत्तराधिकारी की तलाश होने तक करते रहेंगे काम

नयी दिल्ली : फोर्टिस हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भवदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि कंपनी की ओर से जब तक उनके उत्तराधिकारी के रूप में किसी और को तलाश नहीं कर लिया जाता, तब तक वह कंपनी में बतौर सीईओ काम […]

नयी दिल्ली : फोर्टिस हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भवदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि कंपनी की ओर से जब तक उनके उत्तराधिकारी के रूप में किसी और को तलाश नहीं कर लिया जाता, तब तक वह कंपनी में बतौर सीईओ काम करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : फोर्टिस हॉस्पिटल्स को मणिपाल हेल्थकेयर ने खरीदा, 3900 करोड़ के निवेश से बनेगा सबसे बड़ा हॉस्पिटल चेन

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि सिंह ने आठ नवंबर, 2018 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. बयान के मुताबिक, बोर्ड के अनुरोध पर भवदीप सिंह अपने उत्तराधिकारी मिलने तक अपने पद का कार्य संभालते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >