Maruti Suzuki Arena के ब्रांड एंबेसडर बने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को अपने एरिना बिक्री चैनल का ब्रांड एंबेसडर बनाया है. कंपनी स्विफ्ट, विटारा ब्रेजा और डिजायर की बिक्री एरिना से जबकि बलेनो, सियाज और एस-क्रास की बिक्री नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से करती है. कंपनी वर्तमान […]

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को अपने एरिना बिक्री चैनल का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

कंपनी स्विफ्ट, विटारा ब्रेजा और डिजायर की बिक्री एरिना से जबकि बलेनो, सियाज और एस-क्रास की बिक्री नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से करती है. कंपनी वर्तमान में एरिना ब्रांड के तहत देशभर में अपने खुदरा नेटवर्क में बदलाव का काम कर रही है.

मारुति के वरिष्ठ निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कलसी ने बयान में कहा, वरुण तेजी से बढ़ रही युवा आबादी के लिए उदाहरण है और वह उनसे हर समय जुड़े रहते हैं. कंपनी ने कहा कि इस पहल को शुरू किये जाने के सिर्फ एक साल में 100 से ज्यादा नये मारुति एरिना शोरूम खोले जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >