सोने में निवेश का मौका, आज से शुरू होगी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम, जानें

पटना : केंद्र सरकार की निवेश योजना सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम 15 अक्टूबर से शुरू हो सकती है. अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बस कुछ दिन और इंतजार करें. फरवरी तक यह योजना पांच किस्‍तों में चलायी जायेगी. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार तय कार्यक्रम के तहत सरकारी सॉवरेन […]

पटना : केंद्र सरकार की निवेश योजना सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम 15 अक्टूबर से शुरू हो सकती है. अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बस कुछ दिन और इंतजार करें. फरवरी तक यह योजना पांच किस्‍तों में चलायी जायेगी. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार तय कार्यक्रम के तहत सरकारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्‍ड योजना अक्टूबर, 2018 से फरवरी, 2019 तक हर महीने जारी की जायेगी.
गोल्‍ड बॉन्‍ड की बिक्री बैंकों, चुनिंदा डाकघरों एवं शेयर बाजारों नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एवं बीएसई लिमिटेड के जरिये की जायेगी. योजना का पहला चरण निवेश के लिए 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद हो जायेगा. तो वहीं बॉन्‍ड 23 अक्टूबर को जारी किया जायेगा. निवेश योजना का अगला चरण 5 नवंबर को खुलेगा और 9 नवंबर को बंद होगा. इस बॉन्ड में निवेशकों ���ो प्रति यूनिट गोल्ड में निवेश का मौका मिलता है, जिसकी कीमत बुलियन के बाजार के मूल्य से जुड़ी होती है. इस बॉन्ड में निवेशकों को कम-से-कम आठ सालों के लिए निवेश करना होगा.
हालांकि निवेशकों को 5वें, छठे और सातवें वर्ष में इसे भुनाने का मौका मिलता है. इसमें निवेश के लिए कम-से-कम एक ग्राम और अधिकतम 4 किलो तक सोना खरीदा जा सकता है. इस योजना को 2015 में शुरू किया गया था, जिसका मकसद सोने की भौतिक मांग में कमी लाना है. साथ ही इस बॉन्ड में निवेश करने पर टैक्स में भी छूट मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >