Huawei India के सीईओ का दावा : 5जी टेस्ट के लिए भारत सरकार ने दिया न्योता

नयी दिल्ली : दूरसंचार उपकरणों के चीनी निर्माता हुआवेई ने शुक्रवार को कहा कि उसे भारत में 5जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए सरकार ने न्योता दिया है. हुआवेई इंडिया के सीईओ जे चेन ने कहा कि हमें 27 सितंबर को भारत सरकार की ओर से आधिकारिक निमंत्रण मिला है. हमने अपना प्रस्ताव प्रस्तुत […]

नयी दिल्ली : दूरसंचार उपकरणों के चीनी निर्माता हुआवेई ने शुक्रवार को कहा कि उसे भारत में 5जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए सरकार ने न्योता दिया है. हुआवेई इंडिया के सीईओ जे चेन ने कहा कि हमें 27 सितंबर को भारत सरकार की ओर से आधिकारिक निमंत्रण मिला है. हमने अपना प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया है और अब विभाग के जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : चीन को उम्मीद : 5G के प्रायोगिक टेस्ट के लिए चीनी कंपनियों को समान मौके उपलब्ध करायेगा भारत

चेन ने कहा कि हमें सूचित किया गया है कि दूरसंचार विभाग ने परीक्षण के क्षेत्र पर निर्णय के लिए एक समिति का गठन किया है. सरकार 5जी परीक्षण के लिए 100 मेगाहार्ट्ज के स्पेक्ट्रम का आवंटन चाहती है. हुआवेई ने दिल्ली और एक अन्य शहर में परीक्षण में रुचि दिखायी है. हम राज्य सरकारों के साथ भी काम करना चाहते हैं.

दूरसंचार विभाग स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरोग्यस्वामी जे पॉलराज के सुझाव पर 5जी एपलिकेशन के विकास और परीक्षण के लिए पहले ही एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग, सिस्को और एनईसी से संपर्क कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >