जल्द ही बीमा क्षेत्र में काम शुरू कर सकेगा रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस, IRDA से मिली अनुमति

नयी दिल्ली : अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को बीमा नियामक इरडा से परिचालन शुरू करने की अंतिम अनुमति मिल गयी है. स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की यह कंपनी रिलायंस कैपिटल के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है. रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस की योजना अपना परिचालन चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में […]

नयी दिल्ली : अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को बीमा नियामक इरडा से परिचालन शुरू करने की अंतिम अनुमति मिल गयी है. स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की यह कंपनी रिलायंस कैपिटल के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है. रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस की योजना अपना परिचालन चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुरू करने की है.

इसे भी पढ़ें : नॉन-फिनांशियल बिजनेस को बॉय-बॉय करेगी रिलायंस कैपिटल

शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल ने बताया कि रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस को भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) से उसके नये स्वास्थ्य बीमा कारोबार के लिए आर-3 अनुमति मिल गयी है.

रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में व्यापक अवसर मौजूद हैं. अभी इसकी पहुंच बहुत कम लोगों तक है. आने वाले सालों में इस कारोबार के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >