सेंसेक्स ने शुरुआती लाभ गंवाया, रुपये भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

मुंबई : अगस्त माह के वायदा एवं विकल्प खंड के निपटान की वजह से शेयर बाजारों ने आज शुरुआती बढ़त गंवा दी. इसके अलावा रुपया भी 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में धातु, बिजली […]

मुंबई : अगस्त माह के वायदा एवं विकल्प खंड के निपटान की वजह से शेयर बाजारों ने आज शुरुआती बढ़त गंवा दी. इसके अलावा रुपया भी 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में धातु, बिजली और आइटी शेयरों में चुनिंदा लिवाली से 96 अंक चढ़ गया. हालांकि, बाद सेंसेक्स नीचे आया. सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 54.04 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान से 38,668.85 अंक पर कारोबार कर रहा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती कारोबार में 24.45 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 11,667.45 अंक पर आ गया. एक समय यह 11,698.80 अंक के स्तर तक चला गया था.

शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे टूटकर 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई: अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये के टूटने का सिलसिला आज भी जारी रहा. आज शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया. माह अंत की डॉलर मांग तथा विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आयी. हालांकि, शुरू में रुपया कल के बंद स्तर 70.59 प्रति डॉलर की तुलना में कुछ मजबूती के साथ 70.57 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन जल्द ही यह नए रिकॉर्ड निचले स्तर 70.82 प्रति डॉलर पर आ गया. फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि आयातकों तथा तेल रिफाइनरी कंपनियों की डॉलर मांग तथा विदेशी कोषों द्वारा पूंजी निकालने से रुपया दबाव में आ गया. इसके अलावा विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >