सीईए के बहाने चिदंबरम ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-सुब्रमण्यम की जीएसटी रिपोर्ट को किया गया दरकिनार

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के पद से मुक्त हो रहे अरविंद सुब्रमण्यम को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि इस सरकार ने सुब्रमण्यम की जीएसटी से जुड़ी रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया तथा नयी […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के पद से मुक्त हो रहे अरविंद सुब्रमण्यम को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि इस सरकार ने सुब्रमण्यम की जीएसटी से जुड़ी रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया तथा नयी कर व्यवस्था को गलत ढंग से लागू किया. पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि वह आशा करते हैं कि आने वाले समय में सुब्रमण्यम एक उदारवादी, सुधारोन्मुखी और विचारों को स्वीकारने वाली सरकार को सलाह देने के लिए स्वदेश लौटेंगे.

इसे भी पढ़ें : INX Media : दिल्ली हाईकोर्ट ने पी चिदंबरम को एक अगस्त तक गिरफ्तारी से छूट दी

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज अरविंद सुब्रमण्यम के कामकाज का आखिरी दिन है. हम उनको शुभकामना देते हैं और आशा करते हैं कि वह एक दिन एक उदारवादी, सुधार की ओर अग्रसर और विचारों को स्वीकारने वाली सरकार को सलाह देने के लिए स्वदेश लौटेंगे. चिदंबरम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार की रिपोर्ट (जीएसटी संबंधी) को दरकिनार कर दिया और इसी तरह जीएसटी की दर को 18 फीसदी से नीचे रखने के हमारे आग्रह को भी खारिज कर दिया.

चिदंबरम ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद जीएसटी के गलत क्रियान्वयन ने लघु एवं मध्यम कारोबारों को बर्बाद कर दिया और लाखों लोगों की नौकरियां चली गयीं. आप किसी व्यापारी से पूछिये, आपको सच्चाई का पता चल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >