4जी डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे आगे, जानें आइडिया का हाल

नयी दिल्ली : तीव्र गति की सेवा देने वाले 4 जी दूरसंचार परिचालकों में रिलायंस जियो अव्वल रही. कंपनी ने अपने नेटवर्क पर औसतन 22.3 एमबीपीएस की गति से डाउनलोड सुविधा उपलब्ध करायी. वहीं आइडिया सेल्यूलर ने सर्वाधिक अपलोड स्पीड दर्ज करायी. दूरसंचार नियामक ट्राई की रिपोर्ट में यह कहा गया है. भारतीय दूरसंचार नियामक […]

नयी दिल्ली : तीव्र गति की सेवा देने वाले 4 जी दूरसंचार परिचालकों में रिलायंस जियो अव्वल रही. कंपनी ने अपने नेटवर्क पर औसतन 22.3 एमबीपीएस की गति से डाउनलोड सुविधा उपलब्ध करायी. वहीं आइडिया सेल्यूलर ने सर्वाधिक अपलोड स्पीड दर्ज करायी. दूरसंचार नियामक ट्राई की रिपोर्ट में यह कहा गया है.

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मई माह में जियो का 4 जी डाउनलोड की राष्ट्रीय औसत गति निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल से दोगुनी से अधिक है. एयरटेल की डाउनलोड गति 9.7 एमबीपीएस रही. अप्रैल में यह 9.3 एमबीपीएस थी। यह रिपोर्ट माई स्पीड पोर्टल पर डाली गयी है.

वोडाफोन तथा आइडिया सेल्यूलर की डाउनलोड गति मई में हल्की कम होकर क्रमश : 6.7 तथा 6.1 एमबीपीएस रही जो अप्रैल में क्रमश : 6.8 एमबीपीएस तथा 6.5 एमबीपीएस थी.

हालांकि, मई महीने में 4 जी अपलोड के मामले में आइडिया सेल्यूलर शीर्ष स्थान पर बनी हुई है. पिछले महीने के मुकाबले यह गति कम हुई है. कंपनी के नेटवर्क पर अपलोड गति 5.9 एमबीपीएस रिकार्ड की गयी जो अप्रैल में 6.3 एमबीपीएस थी. उसके बाद क्रमश : वोडाफोन (5.3 एमबीपीएस), जियो (5.1 एमबीपीएस) तथा एयरटेल (3.8 एमबीपीएस) का स्थान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >