डॉलर के मुकाबले रुपया 69 के पार पहुंचा, अभी और गिरावट का खतरा

रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे कमजोर मुंबई : विदेशी बाजारों में डॉलर की तेजी तथा विदेशी मुद्रा की जारी निकासी के कारण आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे गिरकर 69.03 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. यह रुपये की लगातार तीसरे दिन की गिरावट है. डीलरों का कहना है […]


रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे कमजोर

मुंबई : विदेशी बाजारों में डॉलर की तेजी तथा विदेशी मुद्रा की जारी निकासी के कारण आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे गिरकर 69.03 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. यह रुपये की लगातार तीसरे दिन की गिरावट है. डीलरों का कहना है कि अमेरिकी मुद्रा की मांग तथा घरेलू शेयर बाजारों का गिरावट में खुलना रुपये की कमजोरी के मुख्य कारण हैं.

चीन के आयात पर अमेरिका द्वारा आयात शुल्क लगाया जाना तय होने के कारण निवेशक पूरी तरह से व्यापार युद्ध शुरू होने की आशंका से ग्रसित हैं. रुपया पिछले दिवस 21 पैसे गिरकर 68.95 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल 159.37 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की. इस बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 42.34 अंक यानी 0.11 प्रतिशत कमजोर होकर 35,532.21 अंक पर रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >