रिलायंस का ‘मानसून हंगामा'', 501 रुपये में ले जाइए पुराने फीचर फोन के बदले नया जियोफोन

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 15 साल बाद एक बार फिर से सस्ते हैंडसेट की पेशकश की है. इसके तहत महज 501 रुपये में उपभोक्ता 4 जी स्मार्टफोन पा सकेंगे. अंबानी ने कंपनी के 41 वें वार्षिक आम सभा में आज कहा कि ‘ जियोफोन […]

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 15 साल बाद एक बार फिर से सस्ते हैंडसेट की पेशकश की है. इसके तहत महज 501 रुपये में उपभोक्ता 4 जी स्मार्टफोन पा सकेंगे. अंबानी ने कंपनी के 41 वें वार्षिक आम सभा में आज कहा कि ‘ जियोफोन मानसून हंगामा ‘ पेशकश के तहत पुराने फीचर फोन को 501 रुपये में बदलकर उसकी जगह जियोफोन लिया जा सकेगा.

रिलायंस ने लॉन्च किया जियो गीगा फाइबर, अब चुटकी में बढ़ जाएगी आपके इंटरनेट की स्पीड

इस पेशकश की शुरुआत 21 जुलाई से होगी. इसके अलावा कंपनी ने 2,999 रुपये में जियोफोन -2 की भी पेशकश की है जिसमें क्वरटी कीबोर्ड दिया गया है. इसमें उपभोक्ता व्हाट्सऐप , फेसबुक और यूट्यूब आदि भी चला सकेंगे। उल्लेखनीय है कि 15 साल पहले जुलाई 2003 में रिलायंस ने ‘ मानसून हंगामा ‘ नाम से अनोखी पेशकश की थी. तब कंपनी ने महज 501 रुपये में मल्टीमीडिया हैंडसेट पेश किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >