चाइनीज मोबाइलों का अमेरिकी बाजार में एंट्री पर बैन, जानिये क्या है कारण...?

वाशिंगटन : अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चाइना मोबाइल के घरेलू बाजार में प्रवेश से संबंधित सात साल के आवेदन को रोक दिया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार विवाद गहरा रहा है. इसे भी पढ़ें : चीनी मोबाइल कंपनियों समेत […]

वाशिंगटन : अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चाइना मोबाइल के घरेलू बाजार में प्रवेश से संबंधित सात साल के आवेदन को रोक दिया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार विवाद गहरा रहा है.

इसे भी पढ़ें : चीनी मोबाइल कंपनियों समेत 21 हैंडसेट निर्माताआें को सरकार ने दिया नोटिस

अमेरिका के वाणिज्य विभाग के उपमंत्री डेविड रेड्ल ने कहा कि चीन के साथ इस बारे में गहन बातचीत के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को सुलझाया नहीं जा सका. उनके विभाग राष्ट्रीय दूरसंचार और सूचना प्रशासन ने भी चाइना मोबाइल के अमेरिका ओर अन्य देशों के बीच वॉयस ट्रैफिक सेवा प्रदान करने के आवेदन को खारिज करने का सुझाव दिया है.

यह कदम अमेरिका द्वारा चीन के अरबों डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाने से तुरंत पहले उठाया गया है. इसके बाद चीन द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >