अठावले की अनोखी बैठक : बैंकों से एससी-एसटी को आवंटित कर्ज का मांगा ब्यौरा

मुंबई : सामाजिक न्याय और आधिकारिकता मंत्रालय रामदास अठावले ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ बैठक की. इसका मकसद बैंकों की ओर से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को दिये गये कर्ज का जायजा लेना था. बैंक मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति के लोगों […]

मुंबई : सामाजिक न्याय और आधिकारिकता मंत्रालय रामदास अठावले ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ बैठक की. इसका मकसद बैंकों की ओर से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को दिये गये कर्ज का जायजा लेना था. बैंक मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति के लोगों को कर्ज देते हैं.

इसे भी पढ़ें : औपचारिकताएं पूरी करने पर भी बैंक नहीं दे रहे कर्ज

बैठक के बाद अठावले ने संवाददाताओं से कहा कि हमने बैंकों से 2017-18 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को दिये गये कर्ज के बारे में ब्योरा देने को कहा है. उन्होंने बैंकों से इस वर्ग के लोगों के कर्ज के आवेदनों को तेजी से मंजूर किये जाने का आग्रह भी किया है.

बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तथा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया समेत करीब एक दर्जन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के अधिकारी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >