ऊपरी स्तर से बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी में अब मामूली बढ़त

मुंबई : भारतीय शेयर बाजारने सोमवार को सप्ताह के पहले दिन शानदार शुरुआत की. सेंसेक्स 214 अंक व निफ्टी 56 अंक की बढ़त के साथ खुला. यह बढ़त अगले कुछ मिनटों तक जारी रहा और सेंसेक्स पहले 250 अंक से ऊपर और फिर 300 अंक कीबढ़तपर चला गया. शुरुआती मिनटों में बाजार में यह तेजी […]

मुंबई : भारतीय शेयर बाजारने सोमवार को सप्ताह के पहले दिन शानदार शुरुआत की. सेंसेक्स 214 अंक व निफ्टी 56 अंक की बढ़त के साथ खुला. यह बढ़त अगले कुछ मिनटों तक जारी रहा और सेंसेक्स पहले 250 अंक से ऊपर और फिर 300 अंक कीबढ़तपर चला गया. शुरुआती मिनटों में बाजार में यह तेजी बैंकिंग इंडेक्स की बदौलत आयी. बैंक निफ्टी आज 250 अंक चढ़ कर खुला.

हालांकि, बाद में साढ़ नौ बजे के बाद बाजार में गिरावट आयी. सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 290 अंक नीचे चल गया. पौने दस बजे के आसपास बैंक निफ्टी 200 अंक नीचे पहुंच गया. पौने दस बजे के करीब सेंसेक्समात्र 21 अंक की बढ़त के साथ 35248 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 10 अंकों की बढ़त के साथ 10,706 अंक पर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >