रांची. बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर (14.2 किलो) के दाम में 50 रुपये की वृद्धि हो गयी है. बिना सब्सिडी के घरेलू गैस सिलिंडर 701.50 के बदले अब 751.50 रुपये में मिलेंगे. इस पर सब्सिडी अब 200.72 रुपये की जगह 248.28 रुपये मिलेगी.
इस तरह सब्सिडी के गैस सिलिंडर के दाम में 2.44 रुपये की वृद्धि हुई है. बिना सब्सिडी के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर (19 किलो) 1259 की जगह अब 1338 रुपये में मिलेंगे. इसमें 79 रुपये की वृद्धि हुई है.
