सेंसेक्स फिर 35,000 अंक के पार, शुरुआती कारोबार में 150 अंक चढ़ा

मुंबई: भू-राजनैतिक चिंताओं के कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार होने से शेयर बाजारों में आज रौनक देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 35,000 अंक के स्तर को पार कर गया. ब्रोकरों के अनुसार रुपये में सुधार ने भी घरेलू बाजारों को मदद की. इसके अलावा अमेरिका-उत्तर […]

मुंबई: भू-राजनैतिक चिंताओं के कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार होने से शेयर बाजारों में आज रौनक देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 35,000 अंक के स्तर को पार कर गया. ब्रोकरों के अनुसार रुपये में सुधार ने भी घरेलू बाजारों को मदद की. इसके अलावा अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच होने वाली शिखर वार्ता संबंधी चिंताएं कम होने का लाभ भी बाजार को मिला है. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 156.67 अंक यानी 0.44% सुधरकर 35,081.54 अंक पर पहुंच गया. पिछले दो सत्र के कारोबार में इसमें 579.96 अंक की तेजी देखीगयीथी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.70 अंक यानी 0.50% बढ़कर 10,658.85 अंक पर खुला है.

रुपया में 39 पैसे की शुरुआती तेजी

मुंबई: शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 39 पैसे मजबूती के साथ 67.39 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसकी मुख्य वजह निर्यातकों और बैंकों का डॉलर की बिकवाली करना है. इसके अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने का लाभ रुपया को मिला है. शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे सुधरकर 67.78 पर बंद हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >