सेंसेक्स-निफ्टी की पहले कारोबारी दिन अच्छी शुरुआत, दबाव में ऑटो शेयर

मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ शुरुआत की, हालांकि आज मारुति व टीवीएस जैसे दिग्गज ऑटो शेयरों पर दबाव दिख रहा है. सवा नौ बजे सेंसेक्स 78 अंक की बढ़त व निफ्टी ने 24 अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की. अगले आधे घंटे में यह बढ़त […]

मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ शुरुआत की, हालांकि आज मारुति व टीवीएस जैसे दिग्गज ऑटो शेयरों पर दबाव दिख रहा है. सवा नौ बजे सेंसेक्स 78 अंक की बढ़त व निफ्टी ने 24 अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की. अगले आधे घंटे में यह बढ़त थोड़ी कम हुई. हालांकि निफ्टी 10600 अंक से ऊपर सेंसेक्स 35 हजार अंक के करीब कारोबार कर रहा है.

सन फार्मा व मारुति जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर में आरंभ में ही आज दो प्रतिशत की गिरावट दिखी. निफ्टी पर आज अल्ट्राटेक सीमेंट, आइसीआइसीआइ बैंक, एसबीआइ, टीसीएस व ओएनजीसी टॉप परफॉर्मर बनीं और इनके शेयर में पौने तीन से पौने दो प्रतिशत तक उछाल देखने को मिला.

वहीं, मारुति, हीरो मोटो कॉर्प, सन फार्मा, बाजाज ऑटो, इंडिया बुल हाउसिंग के शेयर टॉप लूजर बने. इनके शेयर 2.36 प्रतिशत से 1.26 प्रतिशत तक गिरे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >