रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ सीबीआर्इ के हत्थे चढ़ा राइट्स के जीजीएम

नयी दिल्ली : सीबीआई ने भारतीय रेल से जुड़ी कंपनी राइट्स लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी को बुनियादी ढांचा क्षेत्र की एक कंपनी के एक प्रतिनिधि से कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार अधिकारी के वेंकटेश्वर राव राइट्स लिमिटेड के सिकंदराबाद परियोजना कार्यालय […]

नयी दिल्ली : सीबीआई ने भारतीय रेल से जुड़ी कंपनी राइट्स लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी को बुनियादी ढांचा क्षेत्र की एक कंपनी के एक प्रतिनिधि से कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार अधिकारी के वेंकटेश्वर राव राइट्स लिमिटेड के सिकंदराबाद परियोजना कार्यालय में समूह महाप्रबंधक, सिविल (जीजीएम सिविल ) के पद पर कार्यरत है.

इसे भी पढ़ेंः Jharkhand : कोयला खदान आवंटन में गड़बड़ी मामले में जिंदल पर रिश्वत का केस दर्ज करना चाहती है सीबीआई

अधिकारियों ने बताया कि रिश्वत की कथित राशि लेकर आए तमिलनाडु की केवीआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शंकर को भी एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया. निजी कंपनी का आरोप है कि राव ने डेढ़ करोड़ रुपये के लंबित बिल को पास करने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के आधिकारिक एवं आवासीय परिसरों एवं शंकर के होटल के कमरे की तलाशी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags
CBI

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >