शेयर बाजार में आज लगातार 10 वें दिन तेजी, शुरुआती कारोबार में सौ अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

मुंबई : वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत के चलते शेयर बाजार में आज लगातार 10 वें दिन तेजी देखी गयी. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक चढ़ गया , वहीं निफ्टी भी 10,600 अंक के करीब पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 110.13 अंक यानी 0.32% […]

मुंबई : वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत के चलते शेयर बाजार में आज लगातार 10 वें दिन तेजी देखी गयी. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक चढ़ गया , वहीं निफ्टी भी 10,600 अंक के करीब पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 110.13 अंक यानी 0.32% की बढ़त के साथ 34,505.19 अंक पर खुला.

पिछले नौ सत्र के कारोबार में इसमें 1,375.99 अंक की बढ़त देखी गयी. इसी प्रकार एनएसई निफ्टी भी 30.70 अंक यानी 0.29% की तेजी के साथ 10,579.40 अंक पर पहुंच गया. ब्रोकरों के अनुसार खुदरा निवेशकों और घरेलू संस्थानिक निवेशकों की ओर से लगातार लिवाली जारी रहने और एशियाई शेयर बाजारों के स्थिर रुख के चलते घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >