शुरुआती तेजी के बाद 130 अंक गिरा सेंसेक्स

मुंबई : बीएसई सेंसेक्स का शुरुआती रुख बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा. आरंभिक कारोबार में सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद जल्द ही यह 130 अंक तक गिर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 130 अंक यानी 0.38% गिरकर 33,750.74 अंक पर खुला है. पिछले चार सत्र के कारोबार […]

मुंबई : बीएसई सेंसेक्स का शुरुआती रुख बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा. आरंभिक कारोबार में सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बाद जल्द ही यह 130 अंक तक गिर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 130 अंक यानी 0.38% गिरकर 33,750.74 अंक पर खुला है. पिछले चार सत्र के कारोबार में इसमें 861.18 अंक की बढ़त देखीगयी थी.

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.50 अंक यानी 0.34% गिरकर 10,366.75 अंक पर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार, एशियाई बाजारों के मिश्रित रुख के बीच बैंकिंग, तेल एवं गैस, वित्त एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते बाजार का कमजोर रुख देखा गया है.

वहीं अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों केमंगलवार को 684.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाने का भी बाजार पर दबाव पड़ा है. हालांकि, घरेलू सांस्थानिक निवेशकों ने 653.65 करोड़ रुपये की खरीद की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >