बीएसएनएल ने मार्च में जोड़े 40 लाख नये उपभोक्ता

नयी दिल्ली : सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आज कहा कि उसने मार्च महीने में 40 लाख से अधिक उपभोक्ता जोड़े हैं. कंपनी ने बयान में कहा, बीएसएनएल ने मार्च 2018 के दौरान उपभोक्ताओं को जोड़ने में लंबी छलांग लगा कर 40 लाख से अधिक नये उपभोक्ता जोड़े हैं. इस दौरान […]

नयी दिल्ली : सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आज कहा कि उसने मार्च महीने में 40 लाख से अधिक उपभोक्ता जोड़े हैं.

कंपनी ने बयान में कहा, बीएसएनएल ने मार्च 2018 के दौरान उपभोक्ताओं को जोड़ने में लंबी छलांग लगा कर 40 लाख से अधिक नये उपभोक्ता जोड़े हैं.

इस दौरान बीएसएनएल ने एमएनपी के जरिये भी 12 लाख उपभोक्ता जोड़े हैं. कंपनी ने आकर्षक योजनाओं, ऑफरों, मूल्यवर्धित सेवाओं, नेटवर्क में सुधार आदि को इसकी वजह बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >