Reliance Jio को टक्कर देने के लिए इस कंपनी ने लाॅन्च किया धमाकेदार प्लान, 21 रुपये में दे रही अनलिमिटेड डाटा

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो के सस्ते दरों में इंटरनेट देने के बाद से ही टेलीकॉम सेक्टर में अन्य कंपनियां कम कीमत पर उपभोक्ताआें को इंटरनेट दे रही हैं. एक तरह से टेलीकाॅम बाजार में रिलायंस जियो की आेर से कम कीमतों पर उपलब्ध कराये जा रहे डाटा की वजह से प्राइस वार छिड़ी हुर्इ […]

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो के सस्ते दरों में इंटरनेट देने के बाद से ही टेलीकॉम सेक्टर में अन्य कंपनियां कम कीमत पर उपभोक्ताआें को इंटरनेट दे रही हैं. एक तरह से टेलीकाॅम बाजार में रिलायंस जियो की आेर से कम कीमतों पर उपलब्ध कराये जा रहे डाटा की वजह से प्राइस वार छिड़ी हुर्इ है. रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए टेलीकाॅम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वोडाफाेन 21 रुपये का इंटरनेट प्लान बाजार में लेकर आयी है.

इसे भी पढ़ेंः वोडाफोन ने लांच किया 19 रुपये में फ्री कॉलिंग वाला प्लान

कंपनी के अनुसार, वोडाफोन का यह 21 रुपये का इंटरनेट पैक वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स के लिए है. वोडाफोन के 21 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को इंटरनेट 3जी/4जी इंटरनेट डाटा मिल रहा है. वोडाफोन के 21 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को एक दिन की वैलिडिटी दी जा रही है. वोडाफोन के इस प्लान की बात करें, तो यूजर्स को यह अनलिमिटेड डाटा एक घंटे के लिए मिलेगा. हालांकि, इसके साथ किसी भी तरह का कोई टॉकटाइम नहीं मिल रहा है.

कुछ दिनों पहले वोडाफोन ने एक ऐसा ऑफर लॉन्च किया, जिससे ऐसे ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस 9 और सैमसंग गैलेक्सी एस 9 प्लस खरीदने जा रहे हैं. सैमसंग के साथ साझेदारी करके वोडाफोन ने 199 या फिर इससे अधिक का रिचार्ज कराने वालों को 10 जीबी अतिरिक्त डाटा मुफ्त में देने का ऐलान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >