BSNL का लूट लो ऑफर, 60 फीसदी तक मिलेगा डिस्काउंट

नयी दिल्ली :टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर्स की झड़ी लगा रही हैं. जियो के बाद एयरटेल और अब सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक ऐसा ऑफर लाया है, जिससे बाजार में खलबली मच गयी है. इस नये ऑफर के तहत BSNL के प्रीमियम पोस्टपेड प्लान्स पर 60 […]

नयी दिल्ली :टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर्स की झड़ी लगा रही हैं. जियो के बाद एयरटेल और अब सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक ऐसा ऑफर लाया है, जिससे बाजार में खलबली मच गयी है. इस नये ऑफर के तहत BSNL के प्रीमियम पोस्टपेड प्लान्स पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जायेगा. खास बात यह कि इसके साथ फ्री नयी सिम दी जा रही है और इसी के साथ कोई फ्री एक्टिवेशन चार्ज नहीं लिया जायेगा.

किस तारीख तक है यह ऑफर

इस ऑफर का लाभ 6 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक ही उठाया जा सकता है. BSNL के 1,125 रुपए महीने वाले प्लान में भी 60 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. वहीं 799 रुपए और 725 रुपए महीने वाले प्लान में 50 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. इसमें 12 महीने के एडवांस रेटल पर 50 फीसदी, 6 महीने के एडवांस रेंटल पर 40 फीसदी और 3 महीने के एडवांस रेंटल पर 25 फीसदी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. बीएसएएनएल ने निजी टेलीकॉम कंपनी जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए इस तरह के प्लान लांच किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >