एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव उड़ान 22 मार्च से शुरू

नयी दिल्ली : एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव की उड़ान 22 मार्च से शुरू हो रही है. राष्ट्रीय विमानन कंपनी तेल अवीव के लिए सप्ताह में तीन उड़ानों का परिचालन करेगी. कुछ दिन पहले ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कहा था कि सऊदी अरब ने एयर […]

नयी दिल्ली : एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव की उड़ान 22 मार्च से शुरू हो रही है. राष्ट्रीय विमानन कंपनी तेल अवीव के लिए सप्ताह में तीन उड़ानों का परिचालन करेगी.

कुछ दिन पहले ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कहा था कि सऊदी अरब ने एयर इंडिया को नयी दिल्ली-तेल अवीव उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है.

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि वह तेल अवीव के लिए उड़ानों का परिचालन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को करेगी. एयर इंडिया इस मार्ग पर बोइंग 787 विमान का इस्तेमाल करेगी. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि यह यात्रा 7 घंटे 10 मिनट में पूरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >