सोमवार को बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,550 के करीब पहुंचा और सेंसेक्स ने 34,300 के ऊपर छलांग लगायी.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखीजा रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की मजबूती आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक उछला है.
बैंकिंग, मेटल, रियल्टी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आयी है. बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी उछल कर 25,456 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में थोड़ा दबाव देखा जा रहा है.
शेयर बाजार के साथ ही रुपये में भी तेजी देखी गयी है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की मजबूती के साथ रुपये 64.65 के स्तर पर खुला है.
