वैश्विक कारकों के कारण बड़ी गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी

मुंबई : वैश्विक कारकों के कारण सप्ताह के अाखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों अहम सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार गिरावट के साथ शुरुआत की. कल अमेरिकी सूचकांक डाउ जोंस के 1000 अंक गिरने का असर आज सुबह लगभग सभी प्रमुख एशियाई बाजारों पर था और उसका असर भारतीय शेयर बाजार […]

मुंबई : वैश्विक कारकों के कारण सप्ताह के अाखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों अहम सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार गिरावट के साथ शुरुआत की. कल अमेरिकी सूचकांक डाउ जोंस के 1000 अंक गिरने का असर आज सुबह लगभग सभी प्रमुख एशियाई बाजारों पर था और उसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा. जापान का निक्की, सिंगापुर का स्टॉक एक्सचेंज, ताइवान सहित सभी प्रमुख बाजार में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गयी थी.

30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 550 अंक गिरावट के साथ और निफ्टी 10400 के नीचे खुला. हालांकि पौने दस बजे के आसपास सेंसेक्स की गिरावट 453 अंक व निफ्टी की गिरावट 143 अंक तक थी. सेंसेक्स इस समय 33959 अंक और निफ्टी 10441 अंक पर कारोबार कर रहा था. आज निफ्टी पर इंडिया बुल्स हाउसिंग, अाइसीआइसीआइ बैंक, इन्फ्राटेल, एचडीएफसी और आइटीसी सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >