अमेरिकी बाजार में मंदी का असर भारतीय शेयर बाजार पर, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को मिले बुरे संकेतों का असर मंगलवार को भारतीय बाजार में भी देखने को मिलरहाहै. सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले. सेंसेक्सजहां 1000 प्वाइंट टूट चुका है,वहीं निफ्टी में भी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. मंगलवार को सेंसेक्स 1003.68 अंक गिर कर 33753.78 पर खुला. जबकि, […]

अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को मिले बुरे संकेतों का असर मंगलवार को भारतीय बाजार में भी देखने को मिलरहाहै.

सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले. सेंसेक्सजहां 1000 प्वाइंट टूट चुका है,वहीं निफ्टी में भी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है.

मंगलवार को सेंसेक्स 1003.68 अंक गिर कर 33753.78 पर खुला. जबकि, निफ्टी 371.40 अंक गिरकर 10295.15 पर खुला है.

एक दिन में यह निफ्टी की सबसे बड़ी गिरावट बतायी जा रही है.

यहां यह जानना गौरतलब है कि अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 2.88 फीसदी तक पहुंच चुका है.

इस वजह से सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 1,175.2 अंक यानी 4.6 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 24,345.75 के स्तर पर बंद हुआ है.

वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 113.2 अंक गिर कर 2,649 के स्तर पर बंद हुआ है. साथ ही नैस्डैक 273.4 अंक कमजोरी के साथ 6,967.5 के स्तर पर बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >