राधाकृष्ण दमानी के एवेन्यू सुपरमार्ट का शेयर पांच प्रतिशत चढ़ा, एचएसबीसी ने दी खरीद की सलाह

मुंबई : राधाकृष्ण दमानी की अगुवाई वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट के शेयर में सोमवार को शानदार उछाल आया है. इसके शेयर आज पांच प्रतिशत से अधिक उछल कर एनएसइ और बीएसइ पर 1218 रुपये के मूल्य के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. डी मार्ट के नाम से रिटेल चेन संचालित करने वाली कंपनी के शेयर […]

मुंबई : राधाकृष्ण दमानी की अगुवाई वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट के शेयर में सोमवार को शानदार उछाल आया है. इसके शेयर आज पांच प्रतिशत से अधिक उछल कर एनएसइ और बीएसइ पर 1218 रुपये के मूल्य के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. डी मार्ट के नाम से रिटेल चेन संचालित करने वाली कंपनी के शेयर में यह उछाल उसके दिसंबर क्वार्टर के शानदार नतीजे के कारण आये हैं. दिसंबर क्वार्टर में कंपनी का नेट प्राॅफिट 2517. 64 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले क्वार्टर में यह 1910.22 करोड़ रुपये था. कंपनी का नतीजा गुरुवार को आया था, जिसके बाद लंबी छुट्टियों के कारण आज बाजार खुला और इस शेयर को लेकर निवेशकों का शानदार उत्साह देखने को मिला है.

यह खबर भी पढ़ें :

रांची से दिल्ली का हवाई सफर 899 रुपये में, एयर एशिया का धमाकेदार ऑफर

एवेन्यू सुपरमार्ट के शानदान नतीजों पर प्रमुख निवेश फर्म एचएसबीसी ने अपना आउटलुक अपग्रेड कर दिया है. इसे होल्ड की श्रेणी से बाय की श्रेणी में डाल दिया है. एचएसबीसी ने 900 रुपये की बजाय अब इसका मूल्य 1600 रुपये तक जाने का अनुमान पेश किया है. एचएसबीसी ने कहा है कि रेवन्यू ग्रोथ मोमेंटम और मार्जिन एक्सपेंशन के कारण कंपनी के तीमाही नतीजों में शानदार तेजी देखने को मिली है.

यह खबर भी पढ़ें :

युवाओं के लिए होंडा का नया स्कूटर, 125 सीसी का इंजन और मस्कुलर लुक

ध्यान रहे कि एनेन्यू सुपरमार्ट का आइपीओ पिछले साल के पूर्वार्द्ध में आया था और बाजार में इसकी शानदार लिस्टिंग हुई थी. लिस्टिंग मूल्य से कंपनी के शेयर कुछ महीने में ही चार गुणा तक चढ़ गये, बावजूद इसके इसके शेयर को लेकर निवेशकों का जबरदस्त रूझान देखने को मिला रहा है. पिछले साल हाल के वर्षों में सबसे अधिक अाइपीओ आये थे, जिसमें अपने एवेन्यू सुपरमार्ट का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >